ARARIA NEWS : जिलाधिकारी और एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, चुनावी तैयारियों की समीक्षा

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अररिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निर्वाचन विभाग के दिशानिर्देशों के तहत, वेयरहाउस का निरीक्षण हर महीने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाहर से और हर तीसरे महीने आंतरिक रूप से किया जाता है।

यह निरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सुरक्षित और सही स्थिति में रखी गई हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सख्त हिदायतें दीं ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत और भवन प्रमंडल के साथ-साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *