धमदाहा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मंत्री लेसी सिंह की अध्यक्षता में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन

पूर्णिया, आनंद यादुका : धमदाहा अनुमंडल परिसर में शनिवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आम नागरिकों की समस्याओं की क्रमवार सुनवाई की गई तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेसी सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता की एक भी सही शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी जनता के विश्वास पर खरे उतरें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी ज्योति, डीसीएलआर मोहित आनंद, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, विद्युत विभाग के एसडीओ नीरज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नेहा भारती, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुंदन कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी शैलजा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार पाठक, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, मीरगंज नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनता के लिए बेहद लाभकारी बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon