पूर्णिया में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, डीएम अंशुल कुमार ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 से जुड़े विपत्र भुगतान, उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों, भू-अधिग्रहण, पंचायत सरकार भवनों की क्रियाशीलता, आपदा मामलों, परिमार्जन एवं दाखिल-खारिज की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी वरीय, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अंचलाधिकारियों को भू-विवाद, परिमार्जन और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों का तेज़ी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *