भवानीपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, लूट कांड के दो आरोपी मोबाइल के साथ गिरफ्तार

पूर्णिया : आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को भवानीपुर थाना पुलिस ने पूर्व में घटित लूट कांड के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जमशेद (21 वर्ष), पिता मो. गज्जन, निवासी रसुल टोला चंदा, थाना पुरैनी, जिला मधेपुरा तथा मो. इजहार (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय मो. सलाउद्दीन, निवासी भिकनपुर, थाना इसाकचक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *