PURNIA NEWS: बुलडोजर कार्रवाई और मनरेगा के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS रुपौली में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने दलित-गरीबों की बस्तियों पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई और मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीषण ठंड के बीच अतिक्रमण हटाने के नाम पर दलित और गरीब परिवारों को उजाड़ा जा रहा है, जो अमानवीय और गैरकानूनी है।

नेताओं ने कहा कि दशकों से बसे लोगों को पीपीएच एक्ट 1948 के तहत जमीन का पर्चा मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने गरीबों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने मनरेगा की पुनर्बहाली, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी परिवार को न उजाड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाने, 4 लेबर कोड वापस लेने और आदिवासी-वनवासियों के अधिकारों की गारंटी जैसी 6 सूत्री मांगें रखीं।

इस संबंध में अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में भाकपा माले और खेग्रामस के कई स्थानीय और जिला स्तर के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *