भाकपा माले ने विधानसभा चुनाव ने महागठबंधन की हार को लेकर की समीक्षात्मक बैठक

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : भाकपा माले ने विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर समीक्षात्मक बैठक की ! बैठक का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्मारक में कामरेड विजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा किया गया। विधानसभा चुनाव चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन का परिणाम अपेक्षा के विपरीत रहा और हमारी पार्टी का प्रदर्शन भी ऐसा ही रहा ।भाजपा संघ परिवार की सरकार योजना वध तरीके से गंभीर धांधली कर बिहार में सरकार बनाने में सफल रही ।सबसे पहले एस.आइ. आर. महिलाओं को 10हजार रुपए देने की योजनाएं सहित विभिन्न योजनाओं के तहत 30,000 करोड रुपए बांटे गए तथा प्रवासी मजदूरों की भूमिका का चुनाव परिणाम पर गंभीर असर देखने को मिला ।

एस.आइ. आर. के दौरान हर एक विधानसभा में 25000 वोट काटे गए और लाखों वोटरों के नाम एनडीए का जोड़ा भी गया। भाकपा माले अपने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस बुलडोजर सरकार के खिलाफ व्यापक गोलबंदी कर आने वाले निर्णायक आंदोलन के लिए पार्टी का विस्तार किया जाएगा। अतिक्रमण के नाम पर शहरी गरीबों व ग्रामीण गरीबों के रोजी-रोटी की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस बैठक में कामरेड सुलेखा देवी भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य, कामरेड बासुदेव शर्मा कामरेड अनूप लाल बेसरा ,कामरेड अविनाश पासवान जिला कमेटी सदस्य सहित कामरेड सृजन कुमार, कामरेड सीता देवी, कामरेड शिवलाल टुडू, कामरेड डॉक्टर अवधेश शर्मा, कामरेड वशिष्ठ शर्मा, कामरेड भगवान शर्मा, कामरेड संजय मंडल कामरेड त्रिवेणी मंडल सहित कई साथियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *