कला-भवन में 15 दिसंबर को मनाई जाएगी डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 119वीं जयंती

PURNIA NEWS : पूर्णिया के कला, साहित्य और सांस्कृतिक जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व तथा कला-भवन के संस्थापक डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 119वीं जयंती समारोह 15 दिसंबर 2025, सोमवार को कला-भवन परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा। अपराह्न 2:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह कला-भवन न्यास की अध्यक्ष श्रीमती लेशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी, जबकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेकानंद सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

समारोह की अध्यक्षता कला-भवन के उपाध्यक्ष डॉ. देवी राम करेंगे। आयोजन के दौरान डॉ. सुधांशु के कला-सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजकों ने शहर के बुद्धिजीवियों, कलाकारों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *