पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मखाना का 70 प्रतिशत उत्पादन बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में होता है, और यह क्षेत्र मखाना उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण है।श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि मखाना से संबंधित अनुसंधान एवं विकास कार्य में भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह महाविद्यालय मखाना आधारित अनुसंधान में अनूठी उपलब्धियां हासिल कर चुका है।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी की दरभंगा यात्रा का औचित्य इन क्षेत्रों के मखाना उत्पादकों के लिए कोई विशेष महत्व नहीं रखता, जबकि पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना से इन किसानों और व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। Post navigationPM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के ट्रांजिट परिभ्रमण कार्यक्रम के कारण पूर्णिया में यातायात व्यवस्था में बदलाव PURNEA NEWS।”रूपौली विधायक शंकर सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं का समाधान किया, जनता ने सराहा”
पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मखाना का 70 प्रतिशत उत्पादन बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में होता है, और यह क्षेत्र मखाना उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण है।श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि मखाना से संबंधित अनुसंधान एवं विकास कार्य में भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह महाविद्यालय मखाना आधारित अनुसंधान में अनूठी उपलब्धियां हासिल कर चुका है।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी की दरभंगा यात्रा का औचित्य इन क्षेत्रों के मखाना उत्पादकों के लिए कोई विशेष महत्व नहीं रखता, जबकि पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना से इन किसानों और व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।