PURNEA NEWS।रूपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर सिंह क्षेत्र का दौरा कर विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रुपौली प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने गोड़ियर पूरब पंचायत के गोड़ियर बड़घरिया टोला के मुनिलाल महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो और मालटोला के कमलेश्वरी महतो से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की और तीनटंगा गांव के वार्ड सदस्य सुमन पासवान से मुलाकात कर समग्र विकास पर चर्चा की।

विधायक शंकर सिंह ने फुटानी हटिया चौक पर स्थित चाय की दुकान पर अचानक पहुंचकर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं पर विचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता के साथ चाय पीते हुए संवाद किया, जिससे लोग उत्साहित हो गए और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। जनता ने विधायक को गरीबों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब उन्होंने ऐसा नेता देखा है, जो जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को समझता है। विधायक ने कहा कि रूपौली की जनता उनके परिवार जैसी है और वे उनके लिए हर कठिनाई सहने को तैयार हैं।

जनता ने विधायक को फूल मालाएं और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और पूरा माहौल “शंकर सिंह जिंदाबाद, गरीबों के मसीहा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। विधायक शंकर सिंह ने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। जनता ने उनकी दूरदृष्टि और सक्रियता को सराहा, और कहा कि इस पहल से क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगी है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *