PM Modi

पूर्णिया: PM Modi 24 फरवरी 2025 को पूर्णिया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रांजिट परिभ्रमण कार्यक्रम के चलते शहर में 12:00 बजे से लेकर 06:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस दौरान काझा से पूर्णिया की ओर आने वाले सभी वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा, जबकि बनमनखी से आने वाले वाहन केवल बनभाग तक ही आ सकेंगे।

बनभाग से थाना चौक और बाईपास जाने वाली सड़क, तथा बनभाग से मधुबनी बाजार, गिरजा चौक, फोर्ड कंपनी चौक, लाईन बाजार जाने वाली सड़कों पर भी यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा, आर.एन. साह चौक से लाईन बाजार जाने वाली सड़क, पंचमुखी मंदिर चौक से लाईन बाजार जाने वाली सड़क, और आर.एन. साह चौक से बस स्टैंड, मरंगा जाने वाली सड़क पर भी यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

मरंगा चौक से हरदा जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी 12:00 बजे से लेकर 06:00 बजे तक यातायात पर पाबंदी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पूरा सहयोग करें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *