Purnia News: नकली खाद फैक्ट्री का पर्दाफाश: 172 बोरे पोटाश, रंग पैकेट बरामद, दो के खिलाफ FIR; ग्रामीण बोले – “सबको पता था, गिरफ्तारी क्यों नहीं?”

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर-बैसा प्रखंड के पंदरपुर गांव में शनिवार सुबह कृषि समन्वयक अजय कुमार और सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिभूषण कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर मो. मुन्तजिर और मो. मुनाजिर के मकान में चल रही नकली खाद पैकिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया। जांच में इंडोरमा कंपनी के 172 बोरे (50 किलो प्रत्येक) पोटाश, 1 सीलबंद + 1 खुला NPK बोरा, गल्फ सुपर ऑक्साइड रंग के 11 पैकेट, 16 खाली बोरे, सिलाई धागा और 42 नमक के खाली बोरे बरामद हुए।

कर्मियों को देखकर आरोपियों ने ताला लगाकर फरार हो गए, पुलिस बुलाकर ताला तुड़वाया गया। सामग्री जप्त कर स्थानीय विक्रेता पारसनाथ भगत को जिम्मेनामा पर सौंपी गई और दोनों के खिलाफ FCO 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रौटा थाने में FIR दर्ज की गई। ग्रामीणों का आरोप – “सबको पता था यहां पैकिंग चल रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई, भ्रष्टाचार की बू आ रही है।” कृषि विभाग की यह कार्रवाई रबी फसल के मौसम में नकली खाद माफिया पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *