Independence Day 2025 : पूर्णिया विश्वविद्यालय और महिला कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर होगा ध्वजारोहण

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में 15 अगस्त की सुबह ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:15 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह का आगमन होगा। इसके बाद 9:30 बजे वे विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ध्वजारोहण के पश्चात 9:35 से 9:45 बजे तक कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। इधर, पूर्णिया महिला कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का आयोजन होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *