बीसीओ धनंजय को प्रतिनियुक्त कर बनाया गया बीईओ, शिक्षा विभाग में सुधार की जगी आशा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बिहार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी को देखते हुए, सरकार ने खाली पडे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्रांक 2392 दिनांक 15.12.2025 के तहत सात प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं 4 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसी के तहत रूपौली के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धनंजय कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीईओ के पद पर नियुक्ति के साथ ही यहां के शिक्षको में काफी खुशियां व्याप्त हो गई है। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बीईओ से अपना कार्य करवाने के लिए धमदाहा जाना पडता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पडता था। शिक्षकों ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो सालों से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पडा है, अब यहां की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगा तथा सभी चैन की सांस लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *