नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर टनटन ठाकुर ने दी बधाई

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। टनटन ठाकुर ने कहा कि यह नया दायित्व राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक मजबूती और कार्यकर्ता सशक्तीकरण को नई दिशा और गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन का संगठन के प्रति समर्पण, प्रशासनिक अनुभव और सशक्त नेतृत्व क्षमता भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन अधिक अनुशासित, प्रभावी और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि टनटन ठाकुर ने नितिन नबीन के साथ युवा मोर्चा में भी कार्य किया है, जब नितिन नबीन प्रदेश अध्यक्ष थे और टनटन ठाकुर उनकी टीम में प्रदेश मंत्री के रूप में सक्रिय रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *