PURNEA NEWS : जिले के धमदाहा प्रखंड के ग्राम-दमगड़ा की निवासी शाला देवी ने श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित BOCW बोर्ड के अंतर्गत मृत्यु अनुदान और दाह संस्कार सहायता की मांग की है। शाला देवी ने जिला पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया हैपत्र में शाला देवी ने बताया कि उनके पति स्व. चंदेश्वरी शर्मा, जो पेशे से बढ़ई थे, BOCW बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक थे। 25 अप्रैल 2020 को एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके पति की मृत्यु के बाद सरकार द्वारा मृतक श्रमिक के परिजनों को मृत्यु अनुदान के रूप में 2 लाख रुपये और दाह संस्कार सहायता के रूप में 5,000 रुपये की राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

शाला देवी ने आरोप लगाया कि अब तक उन्हें यह राशि प्राप्त नहीं हुई है, जबकि वह अपने पति की एकमात्र आश्रिता हैं और वर्तमान में आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं। शाला देवी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उनके मामले पर शीघ्र विचार कर उन्हें यह अनुदान और सहायता प्रदान की जाए।शाला देवी के द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, उन्होंने संबंधित दस्तावेज़ भी जिला प्रशासन को प्रदान किए हैं, जिसमें पति के आधार कार्ड, स्वयं के आधार कार्ड और BOCW लेबर कार्ड की छाया प्रति शामिल है।स्थानीय लोग भी शाला देवी की कठिनाइयों को समझते हुए प्रशासन से शीघ्र सहायता की उम्मीद जताते हैं। प्रशासन ने इस मामले पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *