PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मुख्यालयय स्थित रेफरल अस्तपाल परिसर में बने चिकित्सकों के आवास काफी जर्जर हो गये हैं, जिससे चिकित्सकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है । एक तरह से वे स्वयं इसको लेकर बीमार पा रहे हैं । कई दशक पुराने जर्जर एवं काफी पुराना आवास होने के कारण इसमें सांपों का भी बसेरा हो गया है तथा चिकित्सक सहमे नजर आते हैं । यह बता दें कि मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के दक्षिणी गेट के दोनों ओर दो चिकित्सकों के आवास बने हुए हैं । इस पर नजर पडते ही ऐसा लगने लगता है कि यहां के चिकित्सकों की खुद की हालत सही नहीं होगी । इन आवासों में रहनेवाले चिकित्सकों को काफी परशानी का सामना करना पड रहा है ।
बुनियादी सुविधाओं की काफी कमी है, पानी, बिजली, शौचालयों को लेकर भी परशानी है । जितने चिकित्सक हैं, उन्हें उतने आवास नहीं बने हुए हैं । मरम्मती के अभाव में यह कभी भी धाराशायी हो सकता है । इसको लेकर चिकित्सकों में हमेशा ही भय बना रहता है । इस परिसर में जगह की कमी नहीं है । सरकार को सबसे पहले यहां के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुसज्जित आवास का निर्माण करवा देना चाहिए, ताकि स्वास्थ्यकर्मी मानसिक रूप से मजबूत होकर लोगों की स्वास्थ्य रक्षा कर सकें । देखें सरकार की नजर इसओर कबतक उठती है ।



