Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNEA NEWS : पूर्णिया में इंडिया गठबंधन की जिला स्तरीय बैठक, समन्वय समिति के गठन पर जोर

By अंग इंडिया न्यूज़
May 18, 2025 2 Min Read
0

PURNEA NEWS : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर, इंडिया गठबंधन ने पूर्णिया में अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, गोकुल कृष्ण आश्रम में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की, जबकि राजद के जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा ने इसका संचालन किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड सचिव सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक मिथिलेश कुमार दास ने बताया कि प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति के गठन की तर्ज पर जिला स्तर पर भी समिति का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 5 जून तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी इंडिया गठबंधन समितियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा, ताकि इसकी सूची प्रदेश इकाई को सौंपी जा सके।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के निर्णयों के साथ चलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडिया गठबंधन बिहार की सभी 243 सीटों पर जीत हासिल करेगा और पूर्णिया जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भी गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगा और जनता के हक के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगा। भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार ने बूथ स्तर पर समन्वय समिति के गठन और सभी दलों के कार्यकर्ताओं को लेकर बूथ कमेटी के निर्माण पर जोर दिया। सीपीआई के जिला सचिव विकास चंद्र मंडल ने कहा कि आम जनता सामाजिक न्याय के विचारधाराओं के साथ चलने वाली इंडिया गठबंधन की ओर निगाहें टिका कर बैठी है और विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। सीपीआईएम के जिला सचिव राजीव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पहले भी मजबूत था और अभी भी मजबूत है। वीआईपी पार्टी के जिला प्रभारी बम भोला साहनी ने राज्य में एनडीए सरकार पर समाज के कमजोर वर्गों का शोषण करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने किया। इस दौरान विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जो आगामी चुनावों में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता पर जोर दे रहे थे।

Tags:

emphasis on formation of coordination committeePURNEA NEWSPURNEA NEWS: District level meeting of India Alliance in Purnia
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

Varanasi में गौ-तस्करों से मुठभेड़, पुलिस की गोली से 2 बदमाश घायल, 24 गौवंश बरामद

Next

PURNEA NEWS : पूर्णिया में आंधी-बारिश से फसलों की बर्बादी, सांसद पप्पू यादव ने मांगी किसानों के लिए क्षतिपूर्ति

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme