एसएनएस कॉलेज में सेवानिवृत कर्मी को प्रधानाचार्य ने दी भावभीनी विदाई

सहरसा,अजय कुमार : सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के कर्मचारी बीरेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने अपने कक्ष में उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी । प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि वीरेंद्र बाबू को हम अपने स्तर से विदाई कर रहे हैं।ये हम लोगों के साथ सदा दुख सुख में खड़े रहे महाविद्यालय से इनके जाने का हम लोगों को अफसोस रहेगा पर सेवानिवृत्ति तो एक प्रक्रिया है। एक दिन सबको सेवानिवृत होना है । हम उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं। डॉ अनंत कुमार सिंह , डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ रंजय कुमार सिंह के द्वारा पाग , चादर, बुके, माला ,भगवत गीता एवं डायरी देकर सम्मान के साथ उन्हें विदा किया गया ।रसायन विभाग के प्रध्यापक डॉ अनंत कुमार सिंह ने कहा कि वीरेंद्र अपने सहकर्मी छात्र,छात्राओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय रहे। डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि वीरेंद्र जी सेवानिवृत्ति के बाद जहां भी रहे सदा स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें । इनकी कमी सदा हम सबों को खलेगी । महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ रंजय कुमार सिंह ने कहा कि हमने जहां तक देखा कि वीरेंद्र बाबू महाविद्यालय के किसी भी कार्य को करने के लिए सदा तत्पर दिखे।

महाविद्यालय परिवार उनके सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना करता है। विदाई के समय प्रधानाचार्य कक्ष में डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ,डॉ रामानंद सदा, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अनिरुद्ध कुमर,डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ कुमारी सीमा ,डॉ धर्मब्रत चौधरी,डॉ आर्य सिंधु,डॉ सैयद रबाब फातिमा,डॉ जीनत अफ़्सां,डॉ गौरी,डॉ दिलशाद अख्तर, डॉ रचिता, डॉ गायत्री,डॉ प्रेमलता,डॉ खुशबू कुमारी,डॉ सुलेखा कुमारी ,डॉ ममता कुमारी ,डॉ सत्यवाला ,डॉ संजय सिन्हा,डॉ सुधांशु शेखर, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ नृपेंद्र कुमार सिन्हा,प्रधान सहायक ओम प्रकाश सिंह, मनीष कुमार सिंह , शैलेंद्र कुमार, नवीन कुमार सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, भवानी तिवारी, सत्यम, तौसीफ, ओमप्रकाश पंडित, उदय कुमार आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *