राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनयन से भाजपा नेता ने जताया हर्ष

सहरसा, अजय कुमार : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शशिशेखर झा ने बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये व्यक्त की है।उन्होने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता का शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचना यह भाजपा में ही संभव है। आपका यह दायित्वपूर्ण पद संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और जनसेवा की नई दिशा देगा। उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सम्राट ने कहा कि बिहार के कार्यकर्ताओ में एक नया जोश और उत्साह है कि आज बिहार से पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचे।साथ ही दरभंगा के लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *