शिक्षक की मौत से गमगीन हुए शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय अमौर में पदस्थापित शिक्षक मनोज कुमार सत्यार्थी का लंबी बीमारी के बाद 17 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे देहांत हो गया। वह किडनी की बीमारी बीमारी से ग्रसित थे और लंबी डायलिसिस पर चल रहे थे। कोसी हॉस्पिटल पूर्णिया में 17 दिसंबर 2025 को संध्या 6:00 बजे अंतिम सांस लिया। शिक्षक के निधन की खबर सुनते ही शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं में मातम छा गया। जानकारी देते हुए शिक्षक मोहम्मद मंजर आलम ने बताया कि शिक्षक मनोज कुमार सत्यार्थी 30 जून 2025 को प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय अमौर में योगदान दिया। उससे पहले वह अमौर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परतिया में पदस्थापित थे। वह बहुत मृदु भाषी थे एवं बच्चों को समाजशास्त्र पढ़ते थे। वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

लंबी बीमारी के बावजूद वह समय के पाबंद थे और बच्चों को पढ़ना उन्हें अच्छा लगता था। वह कहते थे कि इस क्षेत्र की बच्चियों को शहर के बच्चियों के बराबर लाना है ।तब इस क्षेत्र का सामाजिक विकास होगा ।जब यहां की बच्चियों आगे बढ़ेंगे बड़े-बड़े पदों पर जाएंगे तो इस क्षेत्र का विकास होगा। वह अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। शिक्षक मनोज कुमार सत्यार्थी के निधन पर विद्यालय प्रांगण में सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती तरन्नुम आफरीन, मोहम्मद मंजर आलम, कासिम जमील, अनीस अख्तर,जिल्लुर्रहमान, ओनी कुमारी, रश्मि किरण, नसीम अख्तर, शौकत अली अंसारी,डैनियल अहमद एवं अशरफ आलम आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *