सदर अस्पताल मे मरीजों के ऑनलाइन कंसल्टेशन कार्य संतोष प्रद नहीं है : जिलाधिकारी

सहरसा, अजय कुमार : जिला समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारीयों को जिलाधिकारी द्वारा सुधारात्मक कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।सर्वप्रथम भाव्या पोर्टल की समीक्षा के क्रम मे पाया गया कि राज्य स्तर से किए गए रैंकिंग में जिला का स्थिति काफी संतोष प्रद नहीं है। वर्तमान में जिला 16 वें पायदान पर है। सदर अस्पताल सहरसा मे मरीजों के ऑनलाइन कंसल्टेशन में कार्य संतोष प्रद नहीं है। इसके अतिरिक्त कम प्रदर्शन वाले स्वास्थ्य संस्थान के प्रमुख एवं संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भव्या कार्यक्रम के अन्य इंडिकेटर पर भी आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के सभी संस्थानों को साफ सफाई, मरीजों के स्वच्छ पानी पीने हेतु आर ओ की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा भावना से कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जिले में चलाए जा रहें विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी सभी कार्यक्रम पदाधिकारी से ली एवम आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित संस्थाओं के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को ओपीडी में कमी वाले संस्थान को इसमे सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।वहीं चिकित्सकों को ससमय ड्यूटी करने,संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए सभी संस्थानो को निर्देशित किया गया। एएनसी गुणवत्तापूर्वक करने एवं भव्या पोर्टल का रिव्यु कर उसमे सुधार करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जो मरीज अस्पताल मे ओपीडी में दिखाने आते हैं। उन्हें निबंधन पश्चात अविलंब चिकित्सक द्वारा देख लिया जाए एवम दवा ससमय उपलब्ध हो जाए अनावश्यक विलंब ना हो इसे सुनिश्चित किया जाए। ताकि एवरेज जर्नी टाइम एवं एवरेज वेटिंग टाइम में आवश्यक सुधार लाया जा सके।जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करे। स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ,आशा,आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करे इसे सुनिश्चत किया जाए। उन्होंने टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य ,परिवार कल्याण, वेक्टर जनित रोग,गैर संचारी रोग, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ा सेवाओं को सुदृढ़ करने, हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों का संचालन , आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का डाटा संधारण, एवम अन्य रिपोर्टिंग कार्य मे आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही सभी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर जन आरोग्य समिति का गठन करते हुए इसकी मासिक बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा प्रति हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी प्रकार के वेलनेस एक्टिविटी शत प्रतिशत हो इसे सुनिश्चित किया जाए।सभी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर सरकार के द्वारा निर्धारित दावा सूची के अनुसार दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विभाग द्वारा निर्धारित जांच संबंधी विवरणी को स्वास्थ्य संस्थान मे प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आम नागरिक को संस्थान मे कितने प्रकार की जांच होती है। इसकी जानकारी हो सके। टेलीमेडिसिन की उपलब्धि पर असंतोषजनक मानते हुए इसकी उपलब्धि और बढ़ने एवं सुधार हेतु निर्देशित किया गया।आयुष्मान भारत कार्यक्रम के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थान अधिक से अधिक tms का कार्य करें।इस अवसर पर सिविल सर्जन के अलावा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला लेखा प्रबंधक, योजना समन्वयक,डीसीएम,अनुश्रवण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,सभी स्वास्थ्य प्रबंधक,सामुदायिक उत्प्रेरक के अलावा प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon