पूर्णिया विश्वविद्यालय में रामानुजन जयंती समारोह का आयोजन, गणितज्ञ की उपलब्धियों को किया याद

PURNIA NEWS : आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग एवं पूर्णियां महाविद्यालय गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत के महान गणितज्ञ श्री एस. रामानुजन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.जी. स्नातकोत्तर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति विश्वविद्यालय उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन डी.एस.डब्ल्यू. प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के साथ मुख्य अतिथि का कर्तव्य निभाया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. उदय नारायण सिंह, CCDC श्री संतोष कुमार सिंह, पूर्णियां महाविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्य नारायण सुमन, उप कुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार, उप कुलसचिव प्रशासन डॉ. सुमन सागर, सहायक कुलसचिव प्रशासन डॉ. पल्लव कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष डांगर सहित अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षक और रिसर्च स्कॉलर उपस्थित थे। सभी ने मिलकर केक काटकर रामानुजन जयंती की बधाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. गोपाल कुमार ने स्वागत भाषण दिया और बताया कि वर्ष 2012 से भारत सरकार ने अनुसंधान एवं गणित में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रामानुजन जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया। डॉ. एस. एन. सुमन ने रामानुजन जी की विशिष्ट गणितीय प्रतिभा पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. यू. एन. सिंह ने उनके रिसर्च फील्ड पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुमन सागर ने उनकी जीवनी पर अपने विचार साझा किए और डॉ. नवनीत कुमार ने छात्रों को रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *