उपमेयर पल्लवी गुप्ता और प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप टूर्नामेंट में बच्चों को किया विदा

पूर्णिया: बिहार ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए पूर्णिया जिले से चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ियों का दल शेखपुरा (बिहार) के लिए रवाना हुआ। खिलाड़ियों को उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक शेखपुरा में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले से कुल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रवाना होने के अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा— “पूर्णिया के ये खिलाड़ी हमारी आशा और भविष्य हैं। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना पैदा करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे ताइक्वांडो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। सभी खिलाड़ियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।” वहीं, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा— “आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और खेल उन्हें मजबूत, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाता है।

ताइक्वांडो जैसे खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है। पूर्णिया के इन होनहार खिलाड़ियों से हमें बड़ी उम्मीदें हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।” इस अवसर पर दल प्रभारी के रूप में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ पूर्णिया के अध्यक्ष अनिकेत कुमार सिंह तथा मुख्य कोच एवं जनरल सेक्रेटरी संतोष चौहान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में श्रद्धा, सुमन, प्रज्ञा कुमारी, दिव्या भारती, प्रियस कुमारी, मयंक सिंह, रुद्र प्रताप चौहान एवं माधव दास शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon