सौर बाजार में ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार : जिले के सौर बाजार प्रखंड में ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत एक रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन बुधवार को किया जायेगा। यह मेला पीएम श्री गजाधर साहू उच्च विद्यालय, सौरबाजार के प्रांगण में आयोजित होगा।इस मेले का आयोजन जीविका, सहरसा के तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में सौर बाजार प्रखंड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करना, उन्हें विभिन्न निजी कंपनियों एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जोड़ना तथा उनके लिए बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध कराना है।रोजगार सह मार्गदर्शन मेले के दौरान युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत निजी कंपनियों द्वारा उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कौशल प्रशिक्षण से जुड़े संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

मेले में युवाओं को करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार सही दिशा में निर्णय ले सकें।जीविका द्वारा आयोजित यह मेला ग्रामीण युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा, जहाँ वे एक ही स्थान पर रोजगार, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे।आयोजनकर्ताओं ने अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं से इस मेले में समय पर पहुँचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।यह रोजगार सह मार्गदर्शन मेला ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सशक्त रोजगार से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *