PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया के जीरो माइल (गुलाबबाग) शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में आगमन को लेकर रुपौली प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी रुपौली मंडल स्थित मतैली खेमचंद पंचायत के आझोकोपा दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रुपौली मंडल अध्यक्ष ने की । बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भागलपुर जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी, विशिष्ट अतिथि रुपौली विधानसभा प्रभारी यादवेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, विधानसभा संयोजक अखिलेश महतो, विधानसभा विस्तारक मनोज कुमार मंडल मुख्य रूप से मौजूद थै ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता व आमजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश द्वारा नामित मुकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के विकास लिए लगातार हर क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं और उनके स्वागत को लेकर जनमानस में उत्साह का माहौल है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है, अब जरूरत है कि कार्यकर्ता लोगों से घर-घर संपर्क कर इन योजनाओं की जानकारी दें। बैठक में प्रधानमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हई। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधीर मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू राय, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष वकील बैठा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद उरांव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डेजी कुमारी, महामंत्री रंजीत पासवान, महामंत्री मनोज कुमार, अरविंद साह, अभिनंदन साह, मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक और अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *