अस्पताल रोड पर लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी, प्रशासन से समाधान की मांग

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर बाजार के सबसे व्यस्त मार्ग अस्पताल रोड पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों और दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कई छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंसे रहे, वहीं एक एम्बुलेंस को भी कुछ समय तक जाम में रुकना पड़ा, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता देखी गई।

अस्पताल रोड पर आए दिन लगने वाले जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे किया गया अवैध अतिक्रमण बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाया जाए तो इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल रोड से अवैध अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए, ताकि मरीजों और आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *