PURNIA NEWS : माननीय उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में कुल 2100 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। श्री सिन्हा ने बताया कि सभी आवेदनों को कंप्यूटर पर अपलोड कर पीड़ितों के मोबाइल पर क्रमवार कार्रवाई की जानकारी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अंचलवार उदाहरण स्वरूप दो–दो, तीन–तीन शिकायतों को उठाया गया और अधिकारियों के समक्ष समस्याएँ रखी गईं, जबकि बाकि सभी मामलों पर भी गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के समय दिए गए मोबाइल नंबरों पर आगे की सूचना उपलब्ध कराई जाएगी और 14 जनवरी के बाद सभी मामलों की पुनः समीक्षा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य रखने का आग्रह करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की परेशानियों को दूर करना है, और इसी के लिए ठंड के बावजूद राजस्व विभाग की टीम प्रधान सचिव श्री सीके अनिल के नेतृत्व में पूरी तरह मुस्तैद है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *