PURNIA NEWS : मुख्यालय स्थित थाना चौक पर रूपौली-मोहनपुर सडक की ढलाई के बाद उसके फ्लैंक पर मिटी नहीं भरे जाने से यहां प्रतिदिन जाम का नजारा के साथ-साथ सडक दुर्घटना देखने को मिल रहा है, इससे आम जनजीवन परेशान नजर आ रहा है । जबकि इसओर प्रशासन का ध्यान अभी तक नहीं गया है । यह बता दें कि थाना चौक पर मोहनपुर जानेवाली सडक की लगभग चार माह पहले ढलाई की गई है, जिसके किनारे मिटी नहीं दिये जाने से लगभग एक फीट किनारा खडा हो जाने से वाहन या पैदल यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पडता है

। तीन पहिया, बाइक आदि वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात है । इसओर किसी ने भी ध्यान देना उचित नहीं समझा है, जबकि इसओर से सभी अधिकारियों को आना-जाना लगा रहता है । मौके पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वह तत्काल प्रभाव से सडक के दोनों ओर मिटी भरवाये, ताकि हो रही दुर्घटनाओं से मुक्ति मिल सके । देखें प्रशासन का ध्यान इसओर कब जाता है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *