न्यू ईयर की शुभकामनाओं में छुपा साइबर फ्रॉड का खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी

PURNIA NEWS : नववर्ष के मौके पर साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना सकते हैं, जिसको लेकर साइबर पुलिस ने सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस को आशंका है कि एक जनवरी के आसपास मोबाइल पर आकर्षक डिजाइन वाले “हैप्पी न्यू ईयर” संदेश भेजे जा सकते हैं, जिनमें लिंक या एपीके (APK) फाइल शामिल होगी।

जैसे ही कोई व्यक्ति इन लिंक पर क्लिक करता है या फाइल डाउनलोड करता है, उसका मोबाइल हैक होने या बैंकिंग जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए साइबर पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही है कि किसी अनजान नंबर से आए लिंक या एपीके फाइल वाले संदेशों को न खोलें और न ही डाउनलोड करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही साइबर ठगी का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *