32 वीं मेधा प्रतियोगिता परीक्षा जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्थगित

सहरसा, अजय कुमार : चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 32 वीं मेधा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 शीत लहर के कारण एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार वर्ग प्रथम से दसम तक शैक्षणिक गतिविधि के परिणाम स्वरूप स्थगित किया जाता है। पुनः परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।इस संबंध में एसोसिएशन सभी पदाधिकारी मिलकर जिलाधिकारी गोपनीय शाखा को अनुमति के लिए आवेदन दिया गया लेकिन ठंड के मद्देनज़र आवेदन अस्वीकृत किया गया। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों में प्रमंडलीय अध्यक्ष रामसुन्दर साहा,अध्यक्ष मनोज मनोहर,उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव विष्णुदेव कुमार, अंकेक्षक राजीव कुमार कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *