मन की बात विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम : प्रवीण कुमार

ARARIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की 129वीं कड़ी का अवलोकन वर्ष के अंतिम कार्यक्रम के रूप में भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार के नेतृत्व में बूथ संख्या 179 पर किया गया, जिसमें भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह, विक्की सिंह, विकास शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटे देशवासियों के सामूहिक प्रयासों की आवाज है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 2025 की उपलब्धियों और 2026 की संभावनाओं पर की गई चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान और वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूत पहचान बनी है।

ऑपरेशन सिंदूर, वंदे मातरम् के 150 वर्ष, प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या राम मंदिर जैसे प्रसंगों ने देशवासियों में गर्व की भावना को और मजबूत किया है। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा युवा केंद्रित पहलों, फिट इंडिया मूवमेंट और बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक के उपयोग पर जताई गई चिंता को भी महत्वपूर्ण बताया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में देश नए संकल्पों के साथ और तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *