PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को पूर्णिया के गुलाबबाग में विधायक विजय खेमका ने आम लोगों के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मन की बात देशवासियों को निरंतर प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है, जिससे भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, नवाचार और जनभागीदारी की सशक्त झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरल शब्दों में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाया, जो हर नागरिक के लिए प्रेरणादायी है।

इसके साथ ही विधायक ने जानकारी दी कि आगामी पथ निर्माण विभाग की पूर्णिया प्रमंडलीय बैठक में वे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से खुश्कीबाग ओवरब्रिज के फोर लेन निर्माण और शहर की तीन प्रमुख एमडीआर सड़कों—जनता चौक से पिंक सिटी (रामबाग), सिटी हांसदा से सोनौली चौक तथा सोनौली चौक से बीरपुर लोखड़ा—को टू लेन किए जाने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से पूर्णिया में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से आम लोगों को राहत मिलेगी, जिसके लिए प्रस्ताव भेजने हेतु जिला पदाधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *