फारबिसगंज में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

अररिया, प्रिंस कुमार : फारबिसगंज में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव द्वारा पार्टी ध्वज फहराने के साथ हुई, इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और समावेशी विकास तक पार्टी की भूमिका अहम रही है। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर खड़ी रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। समापन पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *