कर्नल अजीत दत्त की स्मृति में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण, बच्चों को किया गया सम्मानित

अररिया: अपने आप संस्था के जगदीश मिल स्थित कार्यालय परिसर में रविवार 5 जनवरी 2026 को संस्था के संस्थापक सदस्य कर्नल अजीत दत्त की स्मृति में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समबदिया पत्रिका के संपादक मांगन मिश्र ने कर्नल अजीत दत्त के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन सिंह और हिमाल पत्रिका काठमांडू की संपादक हिमाली जोशी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पूजा कुमारी को प्रथम, चांदनी राय को द्वितीय और ज्योति कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला, वहीं जूनियर वर्ग में हिर खातून प्रथम, नूरे हया द्वितीय और चाहत परवीन तृतीय स्थान पर रहीं, साथ ही 40 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार ने किया, जबकि अंत में संस्थापिका रुचिरा गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *