अररिया: बथनाहा एसएसबी मुख्यालय के क्रिकेट मैदान में सोमवार को एसएसबी और जोगबनी नागरिक क्रिकेट टीम के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसका आयोजन एसएसबी कमांडेंट श्वाशत कुमार के नेतृत्व में किया गया। 15 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर एसएसबी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जिसके बाद जोगबनी की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 108 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसबी की टीम 13 ओवर में 70 रन पर सिमट गई और जोगबनी टीम ने 38 रनों से जीत दर्ज की। जोगबनी टीम की कप्तानी समाजसेवी और जोगबनी नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद के पुत्र राहुल चौधरी ने की। मैच के समापन पर एसएसबी के डीआईजी विवेक कुमार माथुर ने विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मौजूद एसएसबी के जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता टीम का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। कमांडेंट श्वाशत कुमार द्वारा लगातार सामुदायिक और खेल गतिविधियों के आयोजन की सराहना की गई, वहीं आगामी 4 जनवरी को जोगबनी बॉर्डर से जोगबनी थाना तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की जानकारी भी दी गई।



