फारबिसगंज नगर परिषद की स्थायी समिति बैठक में विकास और कर्मचारियों के कल्याण पर लिए गए अहम निर्णय

अररिया, प्रिंस कुमार: फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास, कर्मचारियों के कल्याण और आगामी राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर 11 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर परिषद कर्मियों के न्यूनतम मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हुआ। विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण, पैवर्स ब्लॉक और नगर परिषद भवन के सौंदर्यीकरण समेत सीता धार पुल पर रेलिंग निर्माण पर भी सहमति बनी। बैठक में पुराने सड़क निर्माण टेंडरों को रद्द करने का निर्णय लिया गया, जबकि सफाई कर्मचारियों के विवादित मामले को अंतिम निर्णय के लिए ‘आमसभा’ में भेजा गया।

इसके अलावा 25 और 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह और झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, समिति सदस्य मनोज सिंह, गणेश गुप्ता, मो. इस्लाम, और नगर परिषद अधिकारियों सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *