12 अग्निकांड पीड़ितों के बीच सीओ ने बांटे 1.44 लाख रुपये के चेक

पूर्णिया, आनंद यादुका : बड़हरी पंचायत अंतर्गत हरदीकोल गांव में हाल ही में हुई अगलगी की घटना से प्रभावित 12 परिवारों को मंगलवार को राहत राशि प्रदान की गई। भवानीपुर अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने प्रखंड कार्यालय परिसर में सभी अग्निकांड पीड़ितों के बीच कुल 1 लाख 44 हजार रुपये का चेक वितरित किया। इस दौरान सीओ ईशा रंजन ने हरदीकोल गांव की अग्निकांड पीड़ित खुशबू देवी, रंजो देवी, पनिया देवी, रूबी देवी, सविता देवी, सुलेखा देवी, गुलजन देवी, सुनीता देवी, सुदामा देवी, मंजू देवी, रीता देवी एवं मनकी देवी को आपदा प्रबंधन मद के तहत प्रति परिवार 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि दी।

अंचलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी पीड़ितों को जीआर मद के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं, गृह निर्माण सहायता राशि की स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय को सूची भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही सभी पीड़ित परिवारों को गृह निर्माण की राशि भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बड़हरी पंचायत की मुखिया अंजू देवी, समाजसेवी शंकर पटेल, अंचल नाजिर समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *