बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उप परीक्षा नियंत्रक बने महिषी के जगतपति चौधरी

सहरसा, अजय कुमार : बिहार शिक्षा सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कोसी प्रमंडल सहरसा के पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक जगतपति चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना कार्यालय में अनारक्षित कोटि के नये उप परीक्षा नियंत्रक (विविध) के पद पर योगदान दिया है।सामान्य परीक्षा नियंत्रक के अधीनस्थ पदाधिकारी के रूप में उप-परीक्षा नियंत्रक (विविध) मुख्यतः मैट्रिक, इंटर, डीएलएड, कम्पार्टमेंटल एवं अन्य विविध परीक्षाओं के प्रशासनिक व लॉजिस्टिक पहलुओं को संभालने, परीक्षा संचालन में समन्वय करने, परीक्षाओं से संबंधित अन्य तकनीकी कार्यों की निगरानी रखने और बोर्ड के निर्देशों का स्कूलों तक संचार एवं क्रियान्वयन का दायित्व निभाते हैं।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पिछले 13 दिसम्बर को विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियोजन हेतु गठित चयन समिति द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर जगतपति चौधरी को उक्त पद पर प्रतिनियुक्ति के आदेश निर्गत किये गये हैं। नये उप परीक्षा नियंत्रक इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।जगतपति चौधरी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 34 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 1989 बैच के शिक्षा पदाधिकारी हैं जो अपनी लम्बी सेवा अवधि में शिवहर, छपरा, सुपौल इत्यादि जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

कोसी प्रमंडल सहरसा के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पद से नवम्बर 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में उप सचिव के पद पर अपनी सेवा देते रहे हैं।उप परीक्षा नियंत्रक के पद पर इनकी प्रतिनियुक्ति से सहरसा व उनके पैतृक गांव महिषी आरापट्टी में परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत महिषी (उत्तरी) की मुखिया सोनी कुमारी, पीयूष रंजन मिश्र, ग्राम पंचायत आरापट्टी की पुर्व मुखिया डा. शांतिलक्ष्मी चौधरी, आयुषि राजलक्ष्मी, विद्यापति चौधरी, डा. पंकज कुमार चौधरी, पवन कुमार चौधरी, मन्ना देवी, विजय शंकर चौधरी, डा अक्षय कुमार चौधरी, अरूण कुमार चौधरी, नंदकुमार चौधरी, प्रतीभा चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, बच्चन चौधरी, राकेश चौधरी बौआ, वी. शंकर, संजीवमणि, राधानाथ चौधरी, भवनाथ चौधरी, प्रो. डा. अमरनाथ चौधरी, डा. राजीव कुमार झा, डा. अरूण कुमार झा, दीपक चौधरी, विजय महापात्र, डा. ललित नारायण मिश्र, डा. आलोक कुमार झा, डा. बलवीर झा, इत्यादि ने उक्त पद पर नियुक्ति हेतु उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *