जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में 11 अभ्यर्थियों का चौकीदार पद के लिए चयन

PURNIA NEWS : दिनांक 31.12.2025 को जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार,  की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति से जुड़े आवेदनों पर विचार किया गया। बैठक में कुल 22 प्राप्त आवेदनों की जांच की गई, जिसके उपरांत समिति द्वारा पात्र पाए गए 11 आवेदकों का चयन समूह-घ के चौकीदार पद के लिए किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों में संजय उराँव, गुरुचरण ऋषि, सचिन कुमार ऋषि, चन्द्रशेखर पासवान, महाजनी देवी, रामा कुमार हरिजन, पातो देवी, विकास कुमार पासवान, सरिता देवी, धर्मेन्द्र कुमार पासवान एवं मनोहर पासवान शामिल हैं। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्णिया, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन सहित जिला एवं अनुमंडल स्तर के कई वरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *