डीएसए ग्राउंड, पूर्णिया में पुलिस-पब्लिक क्रिकेट मैच ने बढ़ाया सौहार्द का संदेश

पूर्णिया: पूर्णिया के डीएसए ग्राउंड में पुलिस और स्थानीय पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें खेल के साथ-साथ सौहार्द और समाजिक समन्वय का संदेश भी देखने को मिला। एसपी स्वीटी शेखावत के नेतृत्व में आयोजित इस मुकाबले में विद्या विहार समूह की ओर से राजेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

मैच की शुरुआत खिलाड़ियों के परिचय से हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी और स्थानीय युवा मिलकर खेल भावना के साथ हिस्सा लिए। पूरे मुकाबले में चौके-छक्कों और बेहतरीन फील्डिंग ने दर्शकों का मनोरंजन किया और डीएसए ग्राउंड तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

एसपी स्वीटी शेखावत ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन पुलिस और जनता के बीच भरोसे और समन्वय को मजबूत करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विद्या विहार के राजेश मिश्रा ने कहा कि संस्थान ऐसे खेल आयोजनों का लगातार समर्थन करता रहेगा और युवाओं से खेल और शिक्षा दोनों को संतुलित रूप से अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान “खेल के जरिए मेल-जोल” का संदेश स्पष्ट रहा, और आयोजकों ने भविष्य में भी पुलिस-पब्लिक मैत्री मैच और टूर्नामेंट कराते रहने का संकल्प जताया, ताकि समाज में आपसी रिश्तों और सामूहिक भावना को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *