नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बुद्ध एयर का विमान रनवे से फिसला

प्रिंस कुमार, अररिया: भारत-नेपाल सीमा से सटे झापा जिले के भद्रपुर (चंद्रगढ़ी) हवाई अड्डे पर काठमांडू से आया बुद्ध एयर का एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर निकल गया और करीब 200 मीटर दूर एक नाले में जा गिरा, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 55 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं; बुद्ध एयर की फ्लाइट संख्या 901 में 51 यात्री और चार चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिन्हें हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि विमान में आग न लगने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई; घटना के बाद हवाई अड्डा प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें सक्रिय हो गईं, वहीं झापा के सीडीओ वसुदेव घिमिरे ने आधिकारिक बयान जारी कर किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से इनकार करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *