प्रिंस कुमार, अररिया: अररिया के जिला उद्योग भवन सभागार में शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में पोक्सो (POCSO) एक्ट और बाल संरक्षण से जुड़े मामलों पर विभिन्न विभागों के बीच सहयोग सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। बैठक में यूनिसेफ के कानूनी विशेषज्ञ अजय कुमार ने बच्चों के अधिकारों और संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से कानूनी प्रक्रियाओं की बारीकियां साझा कीं, जिसमें पीड़ित बच्चों की पहचान की गोपनीयता और मामलों के समयबद्ध निपटारे के उपाय शामिल थे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय परिषद, पुलिस उपाधीक्षक, महिला एवं आरएस थानाध्यक्ष, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार, पीएलवी और बाल संरक्षण पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सहायक निदेशक ने घोषणा की कि जिले के सभी थानों में जल्द ही कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में पुलिस और अन्य हितधारकों की कार्रवाई और प्रभावी और त्वरित बन सके।