PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के 27 एकड़ जमीन पर 16 लोगों के द्वारा बर्षो से अवैध कब्जा किया गया है । बलदेव उच्च विद्यालय के नाम से जमाबंदी में दर्ज खाता संख्या 1289 के अलग अलग खेसरा में 12 एकड़ 3 डिसमिल एवं खाता नंबर 1289 के दूसरे खेसरा में 14 एकड़ 75 डिसमिल जमीन है । कुल 27 एकड़ 5 डिसमिल जमीन पर जाबे पंचायत के बिरसैल गांव के 16 लोगों ने बर्षो पूर्व से अपना अवैध कब्जा जमा रखा है । मामले को लेकर बलदेव उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधान ललित कुमार के द्वारा भवानीपुर सीओ और धमदाहा एसडीएम को आवेदन दिया गया था ।

विद्यालय के जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार ने सख्त कदम उठाया है । धमदाहा एसडीएम श्री कुमार के द्वारा अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भेजकर अपना साक्ष्य एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने का सख्त आदेश दिया है । धमदाहा एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा करनेवालों को अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने के सख्त आदेश दिए गए हैं । उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ससमय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में सभी अवैध कब्जा धारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन से बहुत जल्द हटाया जायेगा ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *