रूपौली में भीषण ठंड से आमजन परेशान, सड़कों पर कर्फ्यू-सा सन्नाटा और फसलों पर पाला

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूर्णिया के रूपौली क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी अत्यधिक ठंड ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड और पछुआ हवा ने तापमान को सामान्य से कई डिग्री नीचे ला दिया है, जिससे लोग घरों में दुबके रहकर आग के पास बैठने को मजबूर हैं।

सड़कों पर दिनभर कर्फ्यू-सा नजारा देखने को मिलता है, लोग चौक-चौराहा, बथान और चाय की दुकानों पर अलाव के चारों ओर जुटे रहते हैं। इस ठंड से केवल आमजन ही नहीं बल्कि मजदूरों और पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई है, क्योंकि माल और मवेशियों का चारा लाना मुश्किल हो गया है।

वहीं, सरसों और आलू की फसलों पर पाले का असर गंभीर रूप से पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार से तुरंत राहत कार्यों की मांग की है, जिसमें सभी गांवों में अलाव और कंबल वितरण शामिल हैं, ताकि इस भीषण ठंड से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *