पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS धमदाहा प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर खगहा स्थित ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में रविवार को भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन धमदाहा एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी और नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीएम अनुपम ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करता है तथा उन्हें नशा और अपराध से दूर रखता है, जबकि एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जदयू नेता गौतम चौधरी, मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे, वहीं स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेल संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया।



