कड़ाके की ठंड में राहत देने के नाम पर बेखबर है सरकार एवं शासन प्रशासन : अनिल कुमार साहा

सहरसा, अजय कुमार : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संगठन सह प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के अनिल कुमार साहा ने गरीबों के लिए अलाव की व्यवस्था किये जाने की मांग पूरा करने की सरकार और प्रशासन से गुहार लगाया है।उन्होने कहा कि इस कड़ाके के ठंडी में गरीबों को राहत के नाम पर कुछ भी नसीब नहीं हो रहा है।

जबकि शासन प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए एवं गरीबों मध्यवर्गीय जनता के बीच में गर्म कपड़े या कंबल का वितरण होना चाहिए। जो दिहाड़ी मजदूर हैं।रोज जिनका कमाना खाना है उनका काम बंद होने है से इस ठंड में उनके लिए जगह-जगह पर सरकार की ओर से कैंटीन लगाकर गरीब लोगों के बीच मुफ्त भोजन की भी व्यवस्था करनी चाहिए। दूसरी तरफ जो कर्मचारी किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं या निजी कारोबारी के प्रतिष्ठान में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

सरकार को यह निर्देश देना चाहिए कि अभी इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कम से कम एक माह का वेतन अग्रिम स्वरूप देना चाहिए जिसका समायोजन पूरे वर्ष के वेतन में समायोजन किया जाना चाहिए। श्री साहा ने पूरे प्रदेश में जो स्थिति है और खास करके पूर्णिया जिला एवं कसबा नगर परिषद में इस ठंड में राहत की जो स्थिति को दिख रहा है या मुआयना किया तो पाया गया कि सिर्फ राहत के नाम पर खाना पूर्ति के लिए एकाध रोज कुछ एक जगह में 5 से 10 किलो सूखी लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव की व्यवस्था की गई थी।

इसके अतिरिक्त न हीं जिला प्रशासन की ओर से ना ही अंचल अधिकारी के ओर से ना ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में कोई भी ठोस कार्यक्रम को चलाया गया ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *