विधायक संजय कुमार सिंह ने राजनपुर पैक्स गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया

सहरसा, अजय कुमार : सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह ने महिषी प्रखंड के राजनपुर में पैक्स गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहयोग एवं समर्पण के लिए श्री निर्भय सिंह जी का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पैक्स के माध्यम से किसानों को सहकारिता से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक मजबूती, भंडारण की सुविधा तथा स्थानीय विकास को नई दिशा मिलेगी। जनता का विश्वास, सहयोग और उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी उपस्थित ग्रामीण भाइयों-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *