PURNIA NEWS: सड़क हादसे में युवक की मौत, बघवा गांव में पसरा मातम

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव वार्ड संख्या 15 में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय इंटू यादव की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार इंटू यादव खेत में पटवन की स्थिति देखने बाइक से निकले थे, तभी दरमाही के पास सड़क किनारे लगे पोल से उनकी बाइक टकरा गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

चार भाइयों में सबसे छोटे इंटू यादव अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है, जबकि गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं और घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *