भवानीपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘विकास दिवस’ के रूप में मनाया मंत्री लेसी सिंह का जन्मदिन

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय में धमदाहा विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह का जन्मदिन जदयू कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया, जिसे पार्टी ने ‘विकास दिवस’ का रूप दिया।

वरिष्ठ जदयू नेता कृष्ण कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान भी चलाया। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर के नेतृत्व में अलग समारोह आयोजित हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने मंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन की कामना की।

दोनों आयोजनों में पार्टी के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं की व्यापक मौजूदगी रही और पूरे प्रखंड में उत्सव का माहौल देखने को मिला, साथ ही कार्यकर्ताओं ने मंत्री लेसी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *