पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को रघुवंशनगर थाना की ओर से पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करना रहा। प्रतियोगिता सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।